फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   New Delhi trees not cut for housing project, Union Minister Hardeep Singh Puri reviewed

हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए नहीं कटेंगे पेड़, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की समीक्षा

Fri, 29 Jun 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
 New Delhi trees not cut for housing project, Union Minister Hardeep Singh Puri reviewed

दक्षिणी दिल्ली की 7 कॉलोनियों के हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए अब पेड़ नहीं काटे जाएंगे। राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) व केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) अब पेड़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के डिजाइन में फेरबदल करेंगे। 

विज्ञापन


इस मसले पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूरे प्रोजेक्ट की नए सिरे से समीक्षा की गई। बैठक में मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, उपराज्यपाल अनिल बैजल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में एनबीसीसी व पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया गया कि वे प्रोजेक्ट के बचे हुए हिस्से में इस तरह बदलाव करें, जिससे पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। 
विज्ञापन


इसी दौरान 9 जनवरी की बैठक में डीडीए द्वारा दस लाख पौधे लगाने के फैसले पर चर्चा हुई। वहीं, एनबीसीसी, सीपीडब्ल्यूडी व डीएमआरसी को क्रमश: 25,000, 50,000 व 20,000 हजार पौधे लगाने को कहा गया। ये सभी आठ से 12 फुट के पेड़ होंगे। पौधरोपण कार्यक्रम मानसून के दौरान अगले तीन महीनों में पूरा किया जाना है। उपराज्यपाल ने सलाह दी कि पौधारोपण अभियान में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों व स्थानीय निवासियों की कमेटी बनाई जाए। कमेटी पर्यावरण से जुड़े मसलों को देखेगी और जरूरी होने पर उचित कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed