{"_id":"6237aebe1a3e110979562bdb","slug":"ncw-asks-rajasthan-dgp-to-register-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलपुर सामूहिक दुष्कर्म मामला : राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलपुर सामूहिक दुष्कर्म मामला : राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा
Mon, 21 Mar 2022 04:16 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:16 AM IST
सार
पत्र में डीजीपी से आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी (सामूहिक दुष्कर्म) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग के चेयरपर्सन रेखा शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राजस्थान के धौलपुर जिले में एक 26 वर्षीय महिला के साथ उसके बच्चों और पति के सामने बंदूक की नोक पर कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में लिया है। एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमएल लाठर को पत्र लिखकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
एनसीडब्ल्यू ने मामले की समयबद्ध जांच और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। आयोग ने कहा कि की गई कार्रवाई से 7 दिनों के भीतर उसे अवगत कराया जाना चाहिए। शर्मा ने कहा, पीड़िता ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पत्र में डीजीपी से आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी (सामूहिक दुष्कर्म) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च शाम करीब छह बजे वह सरसों की फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के आधा दर्जन से अधिक दबंग लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। हथियार की नोक पर आरोपियों ने उसके पति से मारपीट की। इस दौरान दो आरोपियों ने पति और बच्चों के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन