फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   najma heptullah gave answer to owaisi

'गर्दन पर छुरी रख दोगे, तब भी बोलूंगी भारत माता की जय'

Wed, 16 Mar 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
najma heptullah gave answer to owaisi

महाराष्ट्र के लातूर में एमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी द्वारा दिए गए भाषण, 'गर्दन पर छुरी रखोगे तब भी भारत माता की जय नहीं बोलूंगा' का भाजपा नेता और अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। बुधवार को नजमा ने कहा मेरी गर्दन पर छुरी रख दोगे तब भी मेरे मुंह से निकलेगा भारत माता की जय। 

विज्ञापन


संसद की वरिष्ठ सदस्य और लंबे समय तक राज्यसभा की उपसभापति रही नजमा हेपतुल्ला ने ओवैसी की उनके भाषण के लिए आलोचना भी की। कहा ओवैसी को इस तरह का बयान देने से पहले एक बार सोचना चाहिए। 
विज्ञापन


इससे पहले राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य और प्रसिद्ध गीतकार भी ओवैसी की आलोचना करते हुए कह चुके हैं कि उन्हें भी भारत माता की जय बोलने में कोई परहेज नहीं है। राज्यसभा में ‌दिए अपने भाषण में जावेद अख्तर ने भारत माता की जय का नारा भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा 'धरती पर बोझ हैं ओवैसी'

najma heptullah gave answer to owaisi

वहीं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी पर कड़ा हमला किया। विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, 'ओवैसी जैसे लोग वास्तव में भारत की धरती पर बोझ हैं। भारत में भारत मां की जय बोले बिना रहने का अधिकार, किसी को नहीं है।'

दूसरे ट्वीट में विजयवर्गीय ने कहा मां की जय न बोल सकने वाले बेटे, घर में रहने के अधिकारी नहीं। देश हेतू भारत मां की जय बोलने से भी परहेज करने वाले देश छोड़कर जा सकते हैं।

बता दें कि दो दिन पूर्व महाराष्ट्र के लातूर में एमआईएम सांसद ओवैसी ने कहा था कि अगर उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया तो भी वह भारत मां की जय नहीं बोलेंगे। इस बयान पर शिवसेना और भाजपा ने उनकी आलोचना करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है। वहीं इलाहाबाद में इसको लेकर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed