फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mumbai Bus crashes several people in Kurla, several vehicles damaged in the accident

Maharashtra: मुंबई के कुर्ला में बड़ा सड़क हादसा, सात की मौत, 49 घायल; कई वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 10 Dec 2024 09:27 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 09:27 AM IST
सार

Mumbai Bus accident: मुंबई के कुर्ला हादसे में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Mumbai Bus crashes several people in Kurla, several vehicles damaged in the accident
मुंबई के कुर्ला में सड़क हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई के कुर्ला में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की जान चली गई और 49 लोग घायल हो गए। यह हादसा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ और ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। प्रशासन को जांच में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


ड्राइवर से पूछताछ कर रही है पुलिस
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी, डीसीपी जोन- 5 गणेश गावड़े ने बताया कि कुर्ला में बेस्ट बस के नियंत्रण खोने की घटना में 25 लोग घायल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है... बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है... पूछताछ जारी है। हालांकि, अब मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया 
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा, कुर्ला स्टेशन से निकली एक बस का ब्रेक फेल हो गया। ड्राइवर बस को नियंत्रण में नहीं ला सका। घबराहट में उसने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया जिससे बस की गति और बढ़ गई। नतीजतन 30-35 लोग बस की चपेट में आ गए। मृतकों के अलावा 4 घायल लोगों की हालत गंभीर है। अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

बस ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला 
बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि हादसा कुर्ला के बीएसमी एल. वार्ड के पास हुआ। बेस्ट की बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। लेकिन बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। बस ने पहले पैदल चल रहे लोगों को कुचला और फिर वहां खड़े कुछ वाहनों से टकरा गई। इसके बाद बस एक रिहायशी सोसायटी के गेट से टकराकर रुकी। 


कई घायलों की हालत गंभीर
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद कार्य में जुटे और उन्होंने घायलों को पास के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई। जबकि घायल लोगों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, इस पर शक है कि दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना था। दुर्घटना के बाद पुलिस और परिवहन विभाक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।  

रात 9.50 बजे हुई बस दुर्घटना: दमकल विभाग
पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के दमकल विभाग के मुताबिक, यह बस दुर्घटना रात 9.50 बजे हुई।  कुर्ला के भाभा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्दुल ने बताया कि 10 घायलों को अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed