{"_id":"5c71c110bdec2217fc33f35a","slug":"missed-women-from-mokama-shelter-home-found-in-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : मोकामा शेल्टर होम से फरार युवतियां 24 घंटे से भी कम समय में दरभंगा में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : मोकामा शेल्टर होम से फरार युवतियां 24 घंटे से भी कम समय में दरभंगा में मिलीं
Sun, 24 Feb 2019 03:24 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
bihar police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना जिले के मोकामा स्थित शेल्टर होम से शुक्रवार की रात फरार लड़कियों में से छह को बिहार पुलिस की डीजी टीम ने 24 घंटे से भी कम समय में दरभंगा में खोज लिया है। इस दौरान सातवीं लड़की का सुराग भी मिल चुका है।
मोकामा से गायब हुईं सभी लड़कियां मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम की पीड़िता थीं। शनिवार को सुबह जैसे ही इनके गायब होने की खबर मिली, पूरे बिहार के पुलिस व प्रशासनिक अमले के होश उड़ गए। प्रशासन इस कदर परेशान हुआ कि सूचना मिलने के घंटे भर के भीतर एसएसपी गरिमा मलिक से लेकर डीआईजी राजेश कुमार तक मोकामा पहुंच गए। जिलाधिकारी कुमार रवि भी पहुंचे।पुलिस मुख्यालय से एफएसएल और डॉग स्क्वायड को भेजा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय स्वयं सक्रिय हुए। प्रदेश की सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। ट्रेन और बसों की तलाशी ली जाने लगी। तभी रात को नौ बजे के करीब डीजी टीम को खबर मिली कि लड़कियां दरभंगा में देखी गई हैं। तुरंत सभी लड़कियों को हिरासत में लिया गया। डीजीपी ने गायब छह लड़कियों के दरभंगा में मिलने की पुष्टि की है। पटना की एसएसपी गरिमा मलिक ने इसे पटना और दरभंगा पुलिस के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया है।