फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mayawati Rally in Chhattisgarh on October 13, Ajit Jogi will join

मायावती 13 अक्टूबर को करेंगी छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद, जोगी भी होंगे साथ

Mon, 24 Sep 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mayawati Rally in Chhattisgarh on October 13, Ajit Jogi will join

बहुजन समाज पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की पहली बैठक आज बिलासपुर में आयोजित की गई। इस दौरान मिलन समारोह में दोनों दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश नजर आ रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि दोनों दलों के गठबंधन के बाद बिलासपुर में आज पहली बैठक की गई। इस दौरान बैठक में विधायक अमित जोगी, सियाराम कौशिक, धर्मजीत सिंह, अनिल, योगेश तिवारी, बसपा प्रभारी डॉ. अशोक सिद्धार्थ, भीम राजभर, एमएल भारती, केशव चंद्रा, ओपी बाजपेयी, दाऊराम रत्नाकर सहित प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी व उम्मीदवार भी उपस्थित हुए। इस दौरान दोनों दलों के नेता सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देते रहे हैं। 
विज्ञापन


बसपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी बाजपेयी ने बताया कि आयोजित बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने रैली की तैयारी पर चर्चा की। आगामी 13 अक्टूबर को संस्कारधानी बिलासपुर में आयोजित होने वाले महासम्मेलन में बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के साथ जनता कांग्रेस के मुखिया अजीत जोगी की संयुक्त सभा में गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन में 5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट कार्यकर्ताओं को दिया गया है। वहीं सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के नेता विचार विमर्श कर रहे हैं और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान 30 सितंबर तक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed