{"_id":"5c62d5e7bdec224c741211c7","slug":"maulvi-accused-of-sexually-harassing-a-15-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मौलवी पर लगा 15 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न करने का आरोप.","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मौलवी पर लगा 15 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न करने का आरोप.
Tue, 12 Feb 2019 08:25 PM IST
अमित मंडल
भाषा, तिरुवनंतपुरम
भाषा, तिरुवनंतपुरम
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 12 Feb 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
केरल में मंगलवार को एक मौलवी पर 15 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वीथुरा के थलीकोड की एक ग्रामीण मस्जिद के मौलवी शफीक अल कासिमी को इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
मस्जिद समिति की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मौलवी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार वह 15 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने मौलवी को लड़की के साथ जंगल में देखा और पूछताछ की।