फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Man murdered due to illicit relation with women in Sawai madhopur rajasthan, police solved case in 24 hours

राजस्थान: अवैध संबंध के चलते युवक का खून, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

Tue, 21 Dec 2021 09:53 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर  Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 09:53 PM IST
सार

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए चौथ का बरवाड़ा टीनू सोगरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ताराचंद मीना के आरोपी हनुमान बेरवा की पत्नी से पिछले 5 साल से अवैध संबंध थे।

विज्ञापन
Man murdered due to illicit relation with women in Sawai madhopur rajasthan, police solved case in 24 hours
पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी 24 घंटे के भीतर ही सुलझा कर घटना का पर्दाफाश कर दिया है । एक दिवस पूर्व शिवाड़ कस्बे में देर रात को ताराचंद मीणा की बाड़े में सोते वक्त धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई थी । इस घटना पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए आरोपी हनुमान बेरवा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए चौथ का बरवाड़ा टीनू सोगरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ताराचंद मीना के आरोपी हनुमान बेरवा की पत्नी से पिछले 5 साल से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों के चलते आरोपी हनुमान बेरवा ने रात्रि को योजनाबद्ध रूप से ताराचंद मीणा को सोते वक्त धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले कर मौत के घाट उतार दिया तथा फरार हो गया। इसके पश्चात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed