{"_id":"5b7967cf42c792462d133bd0","slug":"madhya-pradesh-the-person-has-allegedly-done-the-wrongdoing-with-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : लड़कियां ही नहीं लड़के भी नहीं सुरक्षित, व्यक्ति ने बच्चे के साथ किया कुकर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : लड़कियां ही नहीं लड़के भी नहीं सुरक्षित, व्यक्ति ने बच्चे के साथ किया कुकर्म
भाषा, मुरैना
Updated Sun, 19 Aug 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां स्टेशन रोड पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा एक बालक के साथ कथित रूप से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड पुलिस थाना प्रभारी मनोरमा परमार ने बताया, ‘‘ राजेश माहौर (25) ने कल शाम मुरैना शहर के एक उद्यान में एक बालक को अकेला पाकर उसके साथ कथित रूप से कुकर्म किया।’’
उन्होंने बताया कि पीड़ित बालक घटना के बाद अपने घर पहुंचा और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। बाद में वह अपने परिजन के साथ थाने आया और उनकी शिकायत पर आरोपी माहौर के खिलाफ स्टेशन रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। परमार ने बताया कि पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।