फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya pradesh heavy rain floods in 13 districts shivraj singh chouhan pm modi

मध्यप्रदेश: राज्य में बरस रही आफत की बारिश, पीएम मोदी ने शिवराज सिंह को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Wed, 04 Aug 2021 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 Aug 2021 01:34 PM IST
सार

देश के कई इलाकों में भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में तबाही मचाने के बाद उत्तर और मध्य भारत में बादल बरस रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारी बारिश की वजह से जनजीवन ठप है। मौसम विभाग ने राज्य में अभी और बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
Madhya pradesh heavy rain floods in 13 districts shivraj singh chouhan pm modi
बारिश के बाद बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश जारी है। बारिश की वजह से राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश के 13 जिलों में पानी आफत बनकर गिर रहा है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जगह-जगह जलभराव होने से प्रशासन को राहत और बचाव करने में दिक्कतें आ रहा है। हालांकि, एनडीआरएफ और एसडीआरफ की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो से तीन दिन बारिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन



इधर मध्यप्रदेश सरकार बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं, केंद्र सरकार भी प्रदेश सरकार से संपर्क में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बात कर बारिश और बाढ़ से उपजे हालात के बारे में जानकरी ली है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने का काम जारी है। 
विज्ञापन

 

राहत बचाव कार्यों में सेना भी जुटी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में बारिश के बाद बाढ़ से हालात बिगड़े हैं, खासकर उत्तरी मध्यप्रदेश की स्थिति बेहद खराब है। अभी तक 240 गांवों से 5 हजार 950 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, करीब 2 हजार लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत और बचाव कार्यों में सेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। 


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हालात का लिया जायजा
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि सभी मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहे हैं, लोगों को सुरक्षित बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। हालांकि, उन्होंने नदियां किनारे बसे सभी गांवों के प्रभावित होने वाले अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। मध्यप्रदेश के चंबल इलाकों में बर्बादी का सैलाब सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed