फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya Pradesh CM Kamal Nath and Jyotiraditya Scindia went to a marriage in same hellicopter

गुटबाजी की खबरों के बीच एक हेलिकॉप्टर से शादी में पहुंचे कमलनाथ और सिंधिया

Mon, 02 Dec 2019 12:41 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Dec 2019 12:41 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश में सीएम और पूर्व सांसद के बीच तनातनी की थी अफवाहे
  • दोनों नेता वापसी में भी एक साथ उसी हेलिकॉप्टर से ग्वालियर लौटे
  • राज्य में मंत्री बनवारी शर्मा के परिवार के एक सदस्य का था विवाह
  • दोनों नेताओं को साथ देख खुश दिखे मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Kamal Nath and Jyotiraditya Scindia went to a marriage in same hellicopter
कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सभी नेता उस समय हैरान रह गए, जब मुख्यमंत्री कमल नाथ और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ही हेलिकॉप्टर में सवार होकर एक शादी में शामिल होने के लिए मुरैना पहुंचे। दोनों की यह एक साथ यात्रा उन अफवाहों के बीच आई है, जिनमें दोनों के बीच तनातनी होने और पार्टी के अंदर अपने-अपने गुट बनाने की बातें कहीं जा रही हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को राज्य सरकार में मंत्री बनवारी शर्मा के परिवार के एक सदस्य के वैवाहिक समारोह में सिंधिया और कमल नाथ दोनों को शामिल होना था। सिंधिया इसके लिए ग्वालियर से सड़क मार्ग के जरिये मुरैना जाने वाले थे। लेकिन उन्होंने इससे पहले मुख्यमंत्री कमल नाथ को फोन किया तो उन्होंने सिंधिया को अपने हेलिकॉप्टर में साथ चलने का न्योता दिया। 
विज्ञापन


सिंधिया ने कमल नाथ की बात मान ली और दोनों एक ही हेलिकॉप्टर से विवाह स्थल पर पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद दोनों नेता वापसी में भी एक साथ उसी हेलिकॉप्टर से ग्वालियर लौटे। अफवाहों के इस दौर में अपने दोनों स्थानीय दिग्गज नेताओं को एक साथ देखकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता शनिवार को बेहद खुश दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ रही थी सिंधिया के अलग पार्टी बनाने की अफवाह

इस साल अपने पारिवारिक गढ़ गुना से लोकसभा चुनाव हार चुके सिंधिया को हालिया दिनों में कई बार पार्टी प्रबंधन से नाखुश घोषित किया गया है। दो दिन पहले एक कांग्रेस विधायक ने यह दावा भी कर दिया था कि सिंधिया जल्द ही अपनी पार्टी बनाने वाले हैं और वह इस पार्टी से जुड़ने वाले पहले व्यक्ति होंगे। हालांकि ग्वालियर राजघराना इन खबरों को महज अफवाहें बताकर खारिज करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed