{"_id":"6ae814f60c0c26aa58055a76","slug":"amit-shah-padayatra-in-hyderabad-against-congress-allegations-on-sir-exercise-update-in-hindi-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में अमित शाह की पदयात्रा आज: SIR पर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ BJP का अभियान, हजारों लोग होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में अमित शाह की पदयात्रा आज: SIR पर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ BJP का अभियान, हजारों लोग होंगे शामिल
Mon, 02 Nov 2026 10:16 AM IST
शिवम गर्ग
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:16 AM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में पदयात्रा करेंगे। भाजपा का यह कार्यक्रम SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। पदयात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हैदराबाद में अमित शाह की हुंकार
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के खिलाफ तेलंगाना भाजपा के अभियान का हिस्सा है। भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी। अमित शाह की पदयात्रा सोमवार दोपहर बशीरबाग स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू होगी। यह मार्च मोजामजाही मार्केट तक जाएगा। यहां अमित शाह लोगों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
चारमीनार के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में करेंगे पूजा
पदयात्रा शुरू करने से पहले अमित शाह शहर के चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह पदयात्रा में शामिल होंगे। रविवार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने पदयात्रा के रास्ते का निरीक्षण किया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने सुरक्षा सहित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
पदयात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने बताया कि पदयात्रा में वकील, डॉक्टर, बुद्धिजीवी, पार्टी कार्यकर्ता और हजारों आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पदयात्रा के समापन पर अमित शाह मोजामजाही मार्केट में लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में INDIA गठबंधन ने BJP पर लगाए थे आरोप
अमित शाह का यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है, जब रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने भाजपा के खिलाफ रैली की थी। गठबंधन ने 'वोट चोरी' के आरोप लगाते हुए भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील की थी। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाएगा और देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा जाएगा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।