फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Loktantrik Janata Dal chief Sharad Yadav daughter Subhashini Raj Rao joins Congress

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का हाथ, बिहार चुनाव में टिकट पक्का

Wed, 14 Oct 2020 03:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 14 Oct 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Loktantrik Janata Dal chief Sharad Yadav daughter Subhashini Raj Rao joins Congress
शुभाषिनी राज राव - फोटो : पीटीआई

लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया। वह बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी।  

विज्ञापन

 
शरद यादव पूर्व में जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के साथ उनकी अनबन हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बना ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव की नई पार्टी महागठबंधन का ही हिस्सा थी। बता दें कि, शरद यादव की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है और वह फिलहाल एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा है। बिहार में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने फिलहाल कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 


बता दें कि, बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होने वाले हैं। वहीं, नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को होगी।  

तेजस्वी ने दाखिल किया नामांकन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले, पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी। उन्होंने कहा, वैसे तो हम राघोपुर से नामांकन भरने जा रहे हैं, लेकिन नीतीश जी नालंदा की किसी सीट से नामांकन करें तो वह भी वहां से नामांकन करेंगे। 

तेजस्वी ने कहा है कि 2015 में जेडीयू के साथ हमारा गठबंधन था और हमलोगों ने नीतीश को सीएम बनाने के लिए वादा किया था। जो हमने पूरा करके दिखाया और उनको सीएम बना दिए। इस बार हम वादा कर रहे हैं कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे ये मेरा वादा है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed