{"_id":"5e7dbebb8ebc3e760829713e","slug":"lockdown-coronavirus-case-registered-against-imam-and-27-others-for-gathering-in-namaz-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LockDown Coronavirus: भोपाल में नमाज के लिए एकत्र होने पर इमाम और 27 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LockDown Coronavirus: भोपाल में नमाज के लिए एकत्र होने पर इमाम और 27 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 27 Mar 2020 02:22 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 27 Mar 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान भीड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन और धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंधन कर नमाज के लिए जमा होने पर शहर की एक मस्जिद के इमाम और 27 अन्य लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तलैया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इमाम के अलावा 27 अन्य लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभन हो), धारा 270 (परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर के इस्लाम पुरा की जैनब मस्जिद के इमाम और 27 अन्य लोग शहर में लागू धारा 144 तथा बंद का उल्लंधन करते हुए गुरुवार रात आठ बजे मस्जिद में नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन