फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Karnataka: govt still searching 75 people, who came from Britain

कर्नाटक: ब्रिटेन से लौटे 75 लोगों को खोज रही सरकार, सात नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले

Fri, 01 Jan 2021 07:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बंगलुरु
पीटीआई, बंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Jan 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: govt still searching 75 people, who came from Britain
नया कोरोना स्ट्रेन - फोटो : self
कर्नाटक सरकार अब भी उन 75 लोगों को खोज रही है, जो ब्रिटेन से आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि प्रशासन इन लोगों का जल्द पता लगा लेगा, यह उम्मीद है। 
विज्ञापन


नए स्ट्रेन से सात संक्रमित
सुधाकर ने बताया कि जो लोग ब्रिटेन से कर्नाटक लौटे हैं और वहां मिले नए कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए उनकी संख्या सात है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को बताया कि उन 75 लोगों का पता लगाना अभी बाकी है जो ब्रिटेन से आए थे। इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी हैं जिनके स्थानीय फोन नंबर नहीं हैं। उनके बारे में आव्रजन विभाग से उनका ब्योरा इकट्ठा जा रहा है। 
विज्ञापन



70 बृहद बंगलुरु महानगर पालिका क्षेत्र के
कर्नाटक के मंत्री सुधाकर ने बताया कि इन 75 लोगों में से 70 बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका सीमा क्षेत्र के हैं। अबतक आरटीपीसीआर जांच में ब्रिटेन से आए 33 लोग संक्रमित पाए गए। ये लोग जिन लोगों से संक्रमित हुए वे भी उनके साथ ब्रिटेन से लौटे थे। इस तरह उनकी संख्या 38 हो गई। मंत्री ने कहा कि उन सभी के नमूनों की निमहांस में जीनोम सीक्वेंसिंग की गई है। इनमें से सात में ब्रिटेन में मिले नए कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 5068 लोग कर्नाटक पहुंचे
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 25 नवंबर के बाद से ब्रिटेन से 5068 लोग कर्नाटक आए हैं। इनमें से 4238 नौ दिसंबर के बाद आए और 810 अन्य राज्यों की यात्रा कर रहे ट्रांजिट यात्री हैं। इनके बारे में सूचनाएं संबंधित राज्यों के साथ साझा की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed