{"_id":"572d2b5b4f1c1b71275cd6a6","slug":"kanhaiya-ends-hunger-strike-after-discharged-from-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स से मिली छुट्टी, कन्हैया ने तोड़ी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स से मिली छुट्टी, कन्हैया ने तोड़ी भूख हड़ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 05:10 AM IST
सार
- कैंपस में छात्रों के समर्थन में बुद्धिजीवियों ने प्रदर्शन संग भूख हड़ताल रखी
- चार अन्य छात्रों ने भूख हड़ताल छोड़ दी थी
विज्ञापन
कन्हैया कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तबीयत में सुधार होने के चलते एम्स से छुट्टी मिल गयी है। इसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। गौरतलब है कि वह पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर थे, जिसके चलते उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी थी और एम्स में भर्ती करवाया गया था। इससे पूर्व चार अन्य छात्रों ने भूख हड़ताल छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रबंधन लगातार छात्रों को भूख हड़ताल छोड़ने और बातचीत से समस्या का हल निकालने पर जोर दे रहा था। इसके बावजूद छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए थे। बता दें कि विश्वविद्यालय कैंपस स्थित ऐड ब्लॉक पर छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया के साथ 20 छात्र नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे। बृहस्पतिवार सुबह कन्हैया की तबियत अत्यधिक खराब हो गई तो उन्हें कैंपस स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम ने जांच के पाया की भूख हड़ताल के चलते शरीर बेहद कमजोर हो गया है। छह किलो वजन भी कम हुआ है। ब्लडप्रेशर लो होने के साथ-साथ डि-हाइड्रेशन भी हो गया है। इसके चलते डाक्टरों ने कन्हैया को भूख हड़ताल खत्म करने की हिदायत दी, जिसे उसने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें एम्स शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया। उधर, सुनैना, नताशा, संजीव व अवधेश ने तबियत खराब होने पर भूख हड़ताल तोड़ दी। जेएनयू छात्रसंघ संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा की तबियत में सुधार हो रहा है। वहीं छात्रों के समर्थन में बुद्धिजीवियों ने प्रदर्शन संग भूख हड़ताल रखी।
विज्ञापन