{"_id":"63a6f4d6937c4b638d4689fd","slug":"jharkhand-two-held-for-slaughtering-cows-500-kg-of-beef-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: मवेशियों को मारने और उनके मांस की बिक्री करने के आरोप में दो गिरफ्तार, 17 जानवरों को भी छुड़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: मवेशियों को मारने और उनके मांस की बिक्री करने के आरोप में दो गिरफ्तार, 17 जानवरों को भी छुड़ाया गया
Sat, 24 Dec 2022 06:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:18 PM IST
सार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हल्दीपोकर में दो व्यक्तियों द्वारा मवेशियों का वध करने और बीफ बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक इमरान अली के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी सिंहभूम जिले में मवेशियों को मारने और उनका मांस बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां से करीब तीस किलोमीटर दूर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर पांच सौ किलोग्राम मवेशियों का मांस बरामद किया। पुलिस ने तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों ने 17 मवेशियों को भी छुड़ाया।
विज्ञापन
राज्य में गोजातीय पशुओं के वध और उनके मांस की बिक्री पर पाबंदी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हल्दीपोकर में दो व्यक्तियों द्वारा मवेशियों का वध करने और बीफ बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक इमरान अली के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
अली अपने घर के परिसर के भीतर बने एक शेड में मवेशियों को काटता था और उनका मांस बेचता था। पुलिस कर्मियों को देखकर अली और चार अन्य ने चारदीवारी फांदकर भागने की , लेकिन पीछा करने पर पकड़े गए।
अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर सत्रह मवेशियों को घर से बचाया गया है। इन मवेशियों को एक गौशाला के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में झारखंड गोजातीय पशु वन निषेध अधिनियम, 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को एक स्थानीय अदालत में आरोपियों को पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।