फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Sahibganj Rubika Murder Case the 2nd wife of Dildar Ansari

आफताब से भी शातिर दिलदार: लोहा काटने वाली मशीन से पत्नी के 50 टुकड़े किए, पुलिस ने बताई हत्या की वजह

Sun, 18 Dec 2022 05:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Dec 2022 05:31 PM IST
सार

साहिबगंज के दिलदार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी के शव को 50 से अधिक टुकड़ों में काट दिया। जिनमें 12 टुकड़े बरामद किए जा चुके हैं। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी।

विज्ञापन
Jharkhand Sahibganj  Rubika Murder Case the 2nd wife of Dildar Ansari
रुबिका हत्याकांड में खुलासा - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले में पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार (17 दिसंबर) को दिलदार अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता की पहचान रुबिका पहाड़ी नाम की 22 वर्षीय आदिवासी महिला के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब साहिबगंज के बोरियो संथाली इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे पीड़िता के शरीर के 12 टुकड़े मिले। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी (Dildar Ansari) को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस वारदात के सामने आने के बाद पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आखिर दिलदार ने इस घटना को क्यो अंजाम दिया?

विज्ञापन

पुलिस ने बताई रुबिका की हत्या की वजह
संथाल के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि रुबिका पहाड़ी दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी, उनकी पहले से ही एक पत्नी थी। यही उनके निजी विवाद का कारण था। इसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जांच में उसके पति के शामिल होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
साहिबगंज के दिलदार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी (Rubika Pahadi) को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे
मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed