फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Old building collapses in Deoghar; Many people feared trapped; relief and rescue operations underway

Jharkhand: झारखंड के देवघर में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल; कई अन्य के अभी भी फंसे होने की आशंका

Sun, 07 Jul 2024 09:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 07 Jul 2024 09:07 AM IST
सार

देवघर के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है। उनको देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कुछ और लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। अभियान का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने कहा कि फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Old building collapses in Deoghar; Many people feared trapped; relief and rescue operations underway
झारखंड में हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के देवघर जिले में रविवार को ढही दो मंजिला इमारत के मलबे में दबकर कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, देवघर शहर में सुबह करीब 6 बजे ढही इमारत के मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन


देवघर के सिविल सर्जन रंजन सिन्हा ने बताया कि छह लोगों को मलबे से निकाला गया और उन्हें यहां सदर अस्पताल लाया गया। उनमें से दो की मौत हो गई। एक अन्य महिला की मौत हो गई है। एक बच्चे सहित तीन अन्य का इलाज चल रहा है। देवघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ और लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन

Jharkhand Old building collapses in Deoghar; Many people feared trapped; relief and rescue operations underway
Jharkhand - फोटो : X/@nishikant_dubey

निशिकांत दुबे ने 'एक्स' पर लिखा, 'देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं। बचाव कार्य जारी है। घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।

Jharkhand Old building collapses in Deoghar; Many people feared trapped; relief and rescue operations underway
Jharkhand - फोटो : X/@nishikant_dubey

निशिकांत दुबे ने बताया कि 8 से 10 साल पहले श्रावणी मेले के दौरान ऐसी ही एक बड़ी घटना हुई थी। तब से एनडीआरएफ की एक टीम देवघर में हमेशा तैनात रहती है। आज बचाव अभियान जल्दी शुरू होने की वजह यही है। वहीं, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि तीन लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।

देवघर के जिला कलेक्टर विशाल सागर ने बताया कि यहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, तुरंत एनडीआरएफ की टीम को यहां भेजा गया। जानकारी मिली है कि कुछ और लोग फंसे हुए हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मुझे जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यहां कुछ निर्माण कार्य शुरू था। हो सकता है कि घर उतना मजबूत न रहा हो, जिसकी वजह से घर गिर गया। इस मामले की जांच की जाएगी, लेकिन अभी हमारी प्राथमिक चिंता लोगों और उनकी जान बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed