फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Murder: RSS leader shot dead in Dhanbad, body found in graveyard; conspiracy theory

Jharkhand Murder: धनबाद में आरएसएस नेता की गोली मारकर हत्या, कब्रिस्तान में मिला शव; षडयंत्र की आंशका

Wed, 12 Jul 2023 04:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 12 Jul 2023 04:33 PM IST
सार

आरएसएस जिला सह सेवा प्रमुख रामप्रताप कुंभकार ने इस हत्या को षड़यंत्र बताते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Jharkhand Murder: RSS leader shot dead in Dhanbad, body found in graveyard; conspiracy theory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले में एक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) नेता को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। यह घटना पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के डुमा गांव की है, जहां आरएसएस धनबाद के संपर्क प्रमुख 55 वर्षीय शंकर प्रसाद को उनके ही गांव में गोली मार दी गई। 
विज्ञापन


आरएसएस नेता का शव बुधवार की सुबह उनके घर से लगभग 500 मीटर दूर डुमा कब्रिस्तान में मिला। पूर्वी टुंडी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


पूर्वी टुंडी ब्लॉक के बागवानी अफसर शंकर प्रसाद अपने तीन बेटों और दो बेटियों के साथ रहते थे। उनके अंदर कई कृषि मित्र काम करते थे। वह वनवासी कल्याण केंद्र के सदस्य भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में उनके परिवारवालों ने कहा, 'प्रसाद मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकले और बुधवार की सुबह उनका शव घर के पास वाले कब्रिस्तान से बरामद किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में किसी के साथ उनका जमीनी विवाद भी चल रहा था, जिसके लिए उन्होंने मामला भी दर्ज करवाया था।' 

आरएसएस जिला सह सेवा प्रमुख रामप्रताप कुंभकार ने इस हत्या को षड़यंत्र बताते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पूर्वी टुंडी ब्लॉक माओवादियों का इलाका है। ग्राम रक्षा दल के सदस्य शंकर प्रसाद इलाके में गैर रेत खनन के खिलाफ थे।  

बंदूकधारियों ने पीडीएस डीलर की गोली मारकर हत्या की
एक अन्य घटना में पलामू जिले में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात छतरपुर थाने के भिखीपलवा गांव में बंगाली ओरांव नामक व्यक्ति पर उसके घर के अंदर हमला किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 


वहीं, पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि चार लोग उनके घर में घुस आए। हमलावरों के पहले पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन जब इससे ऐसा नहीं हो पाया तो उन्होंने राइफल से उस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का पिछले साल हुए पंचायत चुनाव से संबंधित कुछ मुद्दों पर पांच दिन पहले अपने बहनोई के साथ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed