Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Major action by the ACB in the RIMS land scam; fresh raid conducted at the residence

झारखंड: रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिला अवर निबंधक के आवास पर दोबारा छापेमारी

Mon, 23 Nov 2026 08:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 08:18 AM IST
सार

रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर दोबारा छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए। वहीं, गिरफ्तार आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत सात आरोपितों से आमने-सामने पूछताछ की।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Major action by the ACB in the RIMS land scam; fresh raid conducted at the residence
राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान - फोटो : https://www.rimsranchi.org/

विस्तार

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की जमीन के फर्जी कागजातों के आधार पर खरीद-बिक्री के मामले में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने अप्राथमिकी अभियुक्त और रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर दोबारा छापेमारी की। घंटों तक चली इस छानबीन के दौरान जांच दल ने अवैध जमीन रजिस्ट्री और सरकारी दस्तावेज में की गई हेराफेरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और दस्तावेज जब्त किए।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज जब्त
जांच टीम को छापेमारी के दौरान ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो सरकारी कागजातों में हेराफेरी के खेल को उजागर करने में निर्णायक साबित हो सकते हैं। इन जब्त साक्ष्यों के आधार पर आगे के अनुसंधान में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एसीबी ने आरोपितों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत बेईमानी से जमीन हथियाने तथा धारा 338 व 336 के तहत धोखाधड़ी के उद्देश्य से जाली दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त जाली कागजातों को असली बताकर जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराने के आरोप में धारा 340 भी लगाई है।
विज्ञापन


बीएनएस व भ्रष्टाचार निवारण धाराएं
एसीबी ने इस मामले में आपराधिक साजिश की धारा बीएनएस 61 और अपराध में सहयोग करने पर बीएनएस 49 भी जोड़ी है। सरकारी पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ हासिल करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(क) सहपठित धारा 13(2) के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भ्रष्टाचार में सहयोग करने और बिचौलिए की भूमिका निभाने को लेकर धारा 12 भी शामिल की गई है। जमीन दलालों और अधिकारियों के इस सिंडिकेट ने सुनियोजित ढंग से इस घोटाले को अंजाम दिया। इन कठोर और गैर-जमानती धाराओं में दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को लंबी जेल होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड पर आमने-सामने पूछताछ
एसीबी मुख्यालय में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी रही। विशेष जांच टीम ने सुबह से ही आइएएस अधिकारी मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे, शैलेश कुमार और मनोज कुमार को आमने-सामने बिठाकर सवाल-जवाब किए। पूछताछ का मुख्य केंद्र बिंदु रिम्स की अधिग्रहित व सरकारी प्रकृति की जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़, फर्जी डीड तैयार करने की प्रक्रिया, संदिग्ध म्यूटेशन और निबंधन कार्यालय स्तर पर दी गई नियम विरुद्ध स्वीकृतियां थीं। जांच अधिकारियों ने जुटाए सबूत सामने रखकर सिंडिकेट में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed