Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Cong leader lodges police complaint against district party president Latest News Update

Jharkhand: कांग्रेस नेता ने जिला पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत; जानें क्या है मामला

Sun, 20 Aug 2023 05:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, धनबाद (झारखंड)
पीटीआई, धनबाद (झारखंड) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संतोष सिंह ने उन्हें शनिवार रात 8.35 बजे फोन किया और मांग की कि वह सोमवार से कांग्रेस मुख्यालय में अपनी प्रस्तावित भूख हड़ताल रद्द कर दें।

विज्ञापन
Jharkhand Cong leader lodges police complaint against district party president Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी के धनबाद अध्यक्ष संतोष सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के मामले में कराई गई है। इंटक के राज्य सचिव सुरेश चंद्र झा ने रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर चिरकुंडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संतोष सिंह ने उन्हें शनिवार रात 8.35 बजे फोन किया और मांग की कि वह सोमवार से कांग्रेस मुख्यालय में अपनी प्रस्तावित भूख हड़ताल रद्द कर दें। चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सुरेश झा की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जिला अध्यक्ष ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और अपना आंदोलन वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने यह भी चुनौती दी कि मैं रांची नहीं पहुंच पाऊंगा। हालांकि, संतोष सिंह ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर कांग्रेस नेता ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सुरेश चंद्र झा ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद पार्टी कार्यालय को फिर से खोलने के लिए राज्य कांग्रेस मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की थी। यह अप्रैल 2011 से बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के नेता 1954 में बने कार्यालय को खोलने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed