फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: 3 women and 2 men arrested from Puri, nine month old child was kidnapped from Ranchi

Jharkhand: नौ महीने के बच्चे का अपहरण कर 58 हजार में बेचा, पुरी से गैंग की तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 08:11 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sun, 19 May 2024 08:11 AM IST
सार

12 मई को नौ महीने के एक लड़के का अपहरण किया गया था। उसे अपहरण बेचने के आरोप में तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Jharkhand: 3 women and 2 men arrested from Puri, nine month old child was kidnapped from Ranchi
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 मई को नौ महीने के एक लड़के का अपहरण किया गया था। उसे अपहरण बेचने के आरोप में तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


प्रदीप लोहरा, उसकी पत्नी, बच्चे और एक दोस्त के साथ त्रिपुरा के अगरतला से लौट रहे थे। 11 मई को वे शाम 4:30 बजे रांची स्टेशन पहुंचे। उन्हें लातेहार जिले के घागर जाना था। लेकिन कोई साधन नहीं होने के कारण वे रातभर स्टेशन पर रुके। इसी बीच दो पुरुष और एक महिला ने उनसे दोस्ती कर ली। और मौका मिलते ही उनके नौ महीने के बेटे को लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


बच्चे को ले जाकर उन्होंने ओडिशा के पुरी में बेच दिया। बेटे के अपहरण होने से मां का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे के पिता ने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद रांची पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर बच्चे को ढूंढने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नौ महीने के बच्चे का अपहरण कर उसे पुरी में 58500 रुपये में बेचा गया। इसके आरोप में शनिवार को पुरी से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed