{"_id":"5e792c308ebc3e6fab4115e3","slug":"jama-masjid-shahi-imam-along-with-other-masjid-asked-people-to-offer-namaz-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: मस्जिदों से एलान, घरों में ही अदा करें नमाज, जामा मस्जिद से भी हुई अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: मस्जिदों से एलान, घरों में ही अदा करें नमाज, जामा मस्जिद से भी हुई अपील
Tue, 24 Mar 2020 03:07 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Mar 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
जामा मस्जिद (फाइल फोटो)
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली और देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन है। धार्मिक स्थलों में भीड़ जुटाने की भी मनाही है। सरकारी आदेश को देखते हुए सोमवार को दिल्ली की ज्यादातर मस्जिदों में घर में ही नमाज अदा करने का एलान किया गया। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लाउडस्पीकर पर लोगों से घरों में नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को जामिया नगर, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, पुरानी दिल्ली और जामा मस्जिद क्षेत्रों में मस्जिदों से एलान किया गया कि लोग अपने-अपने घरों में रहकर नमाज अदा करें। मस्जिदों में नमाज और अजान अपने समय पर होगी, लेकिन मुआज्जिन और इमाम व यहां काम करने वाले लोग ही मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। उलेमाओं का कहना है कि घरों में नमाज अदा करने पर भी लोगों को उतना ही सबाब मिलेगा, जितना मस्जिदों में आकर मिलता है।
विज्ञापन