{"_id":"607c07008ebc3e5910086656","slug":"indore-two-nephews-of-former-bjp-president-kushabhau-thackeray-succumbed-both-were-coronavirus-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के दो भतीजों ने दम तोड़ा, दोनों कोरोना संक्रमित थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के दो भतीजों ने दम तोड़ा, दोनों कोरोना संक्रमित थे
Sun, 18 Apr 2021 03:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 18 Apr 2021 03:46 PM IST
सार
- कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे
- तीन दिन के अंतराल में हुई उनके दोनों भतीजों की मृत्यु
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
भाजपा के पितृ पुरुष कहे जाने वाले कुशाभाऊ ठाकरे के दो भतीजों की मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन दिन के अंतराल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। उनके परिवार की एक सदस्य ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कुशाभाऊ ठाकरे के परिवार की प्रसन्ना प्रधान ने बताया ठाकरे के भतीजे शिरीष ठाकरे (59) की शहर के महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय (एमटीएच) में रविवार सुबह मौत हो गई। वह कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे। एमटीएच के प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि संक्रमण से जूझ रहे शिरीष ठाकरे को लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रधान के मुताबिक कुशाभाऊ ठाकरे के एक अन्य भतीजे शैलेश ठाकरे (62) की शहर के एक अन्य अस्पताल में महामारी के इलाज के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई थी। प्रधान ने बताया कि शिरीष और शैलेश, कुशाभाऊ ठाकरे के भाइयों के पुत्र थे।
विज्ञापन
बता दें, कुशाभाऊ ठाकरे की 28 दिसंबर 2003 को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कैंसर से 81 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी। वह वर्ष 1998 से 2000 के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे।