{"_id":"59d99dc14f1c1bf2538b6315","slug":"indian-air-force-s-85th-anniversary-celebrations-underway-at-hindon-air-force","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स डे: हिंडन एयरबेस पर जांबाजों के करतब शुरू, महामहिम ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स डे: हिंडन एयरबेस पर जांबाजों के करतब शुरू, महामहिम ने दी बधाई
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना की 85वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर भारतीय वायुसेना के सम्मान में कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। एयरफोर्स के जवान परेड के साथ हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं।
इस दौरान लड़ाकू विमानों का एयरशो भी होगा। 8 हजार फीट की ऊंचाई से आकाशगंगा टीम के पैराजंपर्स छलांग लगाकर एयरबेस पर उतरेंगे। वायु सैन्यकर्मियों के लिए हॉलो स्क्वायर परेड का आयोजन और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम भी होंगे।

Trending Videos
पुराना नाम रॉयल इंडियन एयरफोर्स
भारतीय वायुसेना सशस्त्र सेना का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसकी स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को की गई थी। आजादी (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था।
1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसका महत्वपूर्ण योगदान था। 1950 में देश के पूर्ण गणतंत्र घोषित होने के बाद इसे इंडियन एयरफोर्स के नाम दिया गया। परेड देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर के करीब 40 स्कूल के बच्चे हिंडन एयरबेस पहुंच चुके हैं। इस दौरान कई वीआईपी भी हिंडन एयरफोर्स पहुंचेंगे। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

महामहिम कोविंद ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट किया कि, 'वायु सेना दिवस पर वायु सैनिकों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम के लिए उन्हें सलाम। वे हमारे आसमान के प्रहरी है।'