फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Human skull found in religious leader baggage at Indore airport

इंदौर : हवाई अड्डे पर महिला धर्मगुरु के सामान में निकली मानव खोपड़ी

Wed, 08 Sep 2021 12:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 12:15 AM IST
सार

  • सुरक्षाकर्मियों को स्कैनिंग के दौरान पता चला बैग में मानव खोपड़ी है
  • उज्जैन जिले की रहने वाली है साध्वी योगमाता
  • गुरु की अस्थियों के साथ खोपड़ी को भी विसर्जित करने के लिए जा रही थी हरिद्वार

विज्ञापन
Human skull found in religious leader baggage at Indore airport
इंदौर हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाईअड्डे पर एक अजीब घटना घटी। यहां एक महिला धर्मगुरु के सामान में मानव खोपड़ी निकलने से हड़कंप मच गया। खोपड़ी मिलने के बाद महिला को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया।  

विज्ञापन


देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाईअड्डे थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि महिला धर्मगुरु पड़ोसी उज्जैन जिले की रहने वाली है और इसका नाम साध्वी योगमाता है। बताया गया कि इसे सोमवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार होना था। सामान की स्कैनिंग के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने उसे एक बैग खोलने के लिए कहा और उन्हें बड़ा अजीब लगा क्योंकि उसमें अंदर एक खोपड़ी मिली।
विज्ञापन


राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने साध्वी से पूछताछ की। उसने कहा कि यह उसके दिवंगत गुरु की थी और वह गंगा में अन्य अवशेषों के साथ इसे विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि उसने मानव खोपड़ी या अन्य नश्वर अवशेषों को उड़ान में ले जाने की कोई अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उसे चढ़ने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने के बाद उसे जाने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed