फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   HPBOSE Declared HP TET June 2023 result at hpbose.org know how to download

HP TET June 2023 Result: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Thu, 24 Aug 2023 12:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 12:47 PM IST
सार

HP TET Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
HPBOSE Declared HP TET June 2023 result at hpbose.org know how to download
परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

HP TET Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2023) जून का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार HP TET परीक्षा 2023 जून सत्र के लिए उपस्थित हुए थे, वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन

3,976 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

HPBOSE ने HPTET परीक्षा 2023 का आयोजन 18, 25, 29 जून और 2 जुलाई 2023 को किया था। सात विषयों - शास्त्री, नॉन-मेडिकल, भाषा शिक्षक, कला, मेडिकल, पंजाबी और उर्दू के लिए HPTET परीक्षा दो पालियों मे हुई थी। कुल 3,976 उम्मीदवारों ने एचपी टीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल के अभ्यर्थियों का रहा अच्छा प्रदर्शन

बोर्ड के अनुसार, एचपी टीईटी जून परीक्षा 2023 के लिए कुल 37,483 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 34,708 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे और 2,775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। सभी विषयों में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत मेडिकल अभ्यर्थियों का रहा, जोकि 22.5 प्रतिशत है। परीक्षा का रिजल्ट कल, यानी 23 अगस्त को जारी किया गया था।

बोर्ड ने फाइनल आंसर-की के आधार पर एचपी टीईटी परिणाम तैयार किया है जोकि प्रोविजनल आंसर-की खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया।

विज्ञापन

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज के नीचे TET(JUNE-2023) टैब पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • HP TET June 2023 result आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • एचपी टीईटी जून परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed