फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   helicopter carrying senior congress leader kamal nath loses way, lands safely at farm

कांग्रेस सांसद कमलनाथ को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रास्ते में भटका, खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 14 Apr 2018 08:49 AM IST
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Updated Sat, 14 Apr 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
helicopter carrying senior congress leader kamal nath loses way, lands safely at farm

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को लेकर नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर के लिए रवाना हुआ एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार की सुबह रास्ता भटक गया। रास्ता न सूझता देख कर पायलट को हेलीकॉप्टर एक खेत में उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नरसिंहपुर जिले की एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि हेलीकॉप्टर को झोतेश्वर में 10.30 बजे सुबह लैंड करना था। लेकिन रास्ता भूलने की वजह से पायलट ने हेलीकॉप्टर को नरसिंहपुर जिले के कोदसा गांव के एक खेत में उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस नेता के हेलीकॉप्टर की खेत में लैंडिंग के बाद पायलट को जब अहसास हुआ कि वह गलत जगह उतर गया है, फिर उसने कुछ ही देर में झोतेश्वर के लिए उड़ान भरी। आखिरकार, हेलीकॉप्टर निर्धारित शेड्यूल से 40 मिनट की देरी के बाद 11.10 पर सुबह गंतव्य स्थल झोतेश्वर में सुरक्षित उतर गया।
विज्ञापन


कमलनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के साथ झोतेश्वर आश्रम जा रहे थे जहां उन्हें शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेना था। आश्रम पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दें अभी तीन दिन पहले ही नर्मदा परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह के मौके पर छिंदवाड़ा के सांसद भी झोतेश्वर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed