{"_id":"5aaa39a84f1c1ba2238b5448","slug":"hearing-for-fodder-scam-cases-till-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले के चौथे मामले में फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले के चौथे मामले में फैसला आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
लालू यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ चारा घोटाले के चौथे मामले में आज फैसला सुनाया जा सकता है। विशेष सीबीआई कोर्ट ने यह कार्यवाही राजद नेता के वकील द्वारा दर्ज याचिका के चलते की।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाए जाने की कोई तिथि अभी तय नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इस पर शुक्रवार को फैसला आ सकता है। यह मामला दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। लालू यादव के वकील ने बुधवार को विशेष सीबीआई जज शिवपाल सिंह के समक्ष सीआरपीसी की धारा 319 के तहत एक याचिका दायर की थी। इसमें 1990 के दशक में अकाउंटेंट जनरल ऑफ ऑफिस के तत्कालीन तीन अधिकारियों को भी पार्टी बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
लालू के वकील ने बताया कि उन्होंने अपनी याचिका बुधवार को दाखिल की थी और बृहस्पतिवार को उसमें कुछ टंकण संबंधी सुधार कर दोबारा पेश की। कोर्ट इस पर शुक्रवार को फैसला लेगा।
विज्ञापन
दुमका कोषागार मामले में लालू और जगन्नाथ के अलावा पूर्व आईएएस और एएचडी अधिकारियों समेत 29 लोग आरोपी हैं। लालू को चारा घोटाले के तीन मामलों में पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है जबकि मिश्रा को दो मामलों में दोषी पाया गया। राजद नेता पिछले साल की 23 दिसंबर से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ चारा घोटाले के दो अन्य मामलों में भी फैसला आना बाकी है।