{"_id":"6280389fc6c9cf23711eeb1d","slug":"health-of-26-people-suddenly-deteriorated-in-the-marriage-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: शादी समारोह में अचानक बिगड़ी 26 लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त से हाल हुआ बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: शादी समारोह में अचानक बिगड़ी 26 लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त से हाल हुआ बेहाल
Sun, 15 May 2022 04:47 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 May 2022 04:47 AM IST
सार
ग्रामीणों के मुताबिक मैनपुर विकासखंड के गरीबा गांव में गुरुवार को किसी ग्रामीण के घर शादी समारोह में दावत का आयोजन किया गया था। इसके खाने के कुछ देर के बाद बच्चों और बड़ों को उल्टी दस्त की समस्या होने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शादी समारोह में अचानक कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई, देखते ही देखते लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या होने लगी। इसके बाद स्थानीय सरकारी अस्पताल में सूचित किया और वहां मेडिकल टीम ने पहुंचकर गांव में ही लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन
डॉक्टर के मुताबिक शादी समारोह में खाना खाकर 26 लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक मैनपुर विकासखंड के गरीबा गांव में गुरुवार को किसी ग्रामीण के घर शादी समारोह में दावत का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में सभी शामिल हुए थे। इसके खाने के कुछ देर के बाद बच्चों और बड़ों को उल्टी दस्त की समस्या होने लगी।
विज्ञापन
इधर, अगले दिन स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी सूचना मिली तो मेडिकल टीम भी गांव पहुंची। जांच करने पर पता चला कि गांव के अन्य लोगों को भी इसी तरह की समस्या है। इस प्रकार कुल 26 ऐसे मरीज मिले। इनमें से 15 का इलाज गांव में ही किया जा रहा है। जबकि 11 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सभी खतरे से बाहर
डॉक्टर ने कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। वहीं गांव के सचिव पालिसराम ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या है। यही वजह है ग्रामीण कुएं का पानी उपयोग कर रहे हैं। कई जगह पानी मिल रहा है तो वह भी गंदा है। यह भी बीमार होने की एक वजह हो सकती है।