फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 VS AUS U19 2nd Youth Odi, Rajkot scorecard and match updates

आर्यवीर सहवाग का फिर चला बल्ला: कैसा रहा अन्वय द्रविड़ का प्रदर्शन? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनाए 341 रन

Mon, 21 Sep 2026 01:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 21 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे यूथ वनडे में भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 341 रन बनाए, जिसमें यशवर्धन चौहान ने 122 और वीके विनीत ने 87 रन की पारी खेली। इस दौरान आर्यवीर सहवाग 47 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए, जबकि अन्वय द्रविड़ नौ रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
IND U19 VS AUS U19 2nd Youth Odi, Rajkot scorecard and match updates
अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे यूथ वनडे में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 341 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 342 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिए यशवर्धन चौहान ने शतक जड़ा, जबकि वीके विनीत ने भी 87 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


यशवर्धन चौहान का शतक, विनीत ने भी जमाया रंग
भारत की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण यशवर्धन चौहान का शतक रहा। उन्होंने 100 गेंदों पर 122 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, वीके विनीत ने 92 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े।
विज्ञापन


आर्यवीर सहवाग फिर दिखे आक्रामक अंदाज में
आर्यवीर सहवाग ने एक बार फिर अपने बल्ले से प्रभावित किया। ओपनिंग करने उतरे आर्यवीर ने 48 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके शामिल रहे। वह अर्धशतक से केवल तीन रन दूर थे, तभी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहले वनडे में भी आर्यवीर ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। बारिश के कारण 20 ओवर के किए गए उस मुकाबले में उन्होंने 28 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्वय द्रविड़ नौ रन बनाकर लौटे पवेलियन
वहीं, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। नंबर-छह पर बल्लेबाजी करने आए अन्वय ने आठ गेंदों पर नौ रन बनाए। उन्हें कॉनर ग्रेगरी ने आउट किया। भारत की पारी के अंत में यशवीर गौड़ दो और चिगुरुपति वेंकट एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से थॉमस वासे ने तीन और पैट्रिक सुलिवन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed