{"_id":"587db91d4f1c1b665feff44f","slug":"goa-polls-election-commission-issues-notice-to-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा : घूस वाले बयान पर केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा : घूस वाले बयान पर केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
kejriwal
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में एक चुनावी सभा में कथिततौर पर रिश्वत को बढ़ावा देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे बुधवार तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
आयोग ने कहा है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि आठ जनवरी को केजरीवाल ने गोवा में यह बयान देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। राज्य में चार जनवरी से आचार संहिता प्रभावी है। आयोग के मुताबिक केजरीवाल ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा और कांग्रेस के लोग पैसा देने आएंगे। लोगों को नई करेंसी में वो पैसा ले लेना चाहिए और महंगाई को देखते हुए पांच की जगह 10 हजार की मांग करनी चाहिए ,लेकिन उन्हें वोट आम आदमी पार्टी को देना चाहिए।
विज्ञापन
आयोग ने कहा है कि आप नेता का यह बयान चुनाव में घूस को बढ़ावा देने जैसा है। इसमें कहा गया है कि अगर केजरीवाल 19 जनवरी की दोपहर तक नोटिस का जवाब नहीं देते तो आयोग स्वत: फैसला ले लेगा।
विज्ञापन