फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   E-bike will be made in Katihar Bihar unemployed youth will get employment company launched three models

Bihar: कटिहार में बनेगी ई-बाइक, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, कंपनी ने तीन मॉडल किए लॉन्च

Sun, 12 Jun 2022 06:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Jun 2022 06:27 AM IST
सार

कंपनी के सीईओ संदीप प्रधान ने बताया कि कंपनी बिहार सरकार के निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी में हरियाणा के बाद दूसरा प्लांट लगाने का फैसला किया है जो असेंबलिंग कर इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण करेगी। जिससे कटिहार सहित आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सृजन भी होगा।

विज्ञापन
E-bike will be made in Katihar Bihar unemployed youth will get employment company launched three models
रोएटो ने लॉन्च किए अपने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर। - फोटो : Twitter

विस्तार

कटिहार में निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत बाइक निर्माता कंपनी रोएटो इलेक्ट्रिक कंपनी ने प्लांट लगाने का फैसला किया है और भूमि पूजन के साथ ही इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। ई-बाइक के निर्माण से एक तरफ जिले में विकास को जहां पंख लगेंगे, वही पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। जिससे आसपास के जिलों से रोजी-रोटी की तलाश के लिए हो रहे पलायन पर रोक लगेगी।

विज्ञापन

 

कटिहार जिले के एक निजी होटल के सभागार में बाइक निर्माता कंपनी के सीईओ संदीप रतलाम एवं सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने रोएटो इलेक्ट्रिक कंपनी के नए इलेक्ट्रिक बाइक को संयुक्त रूप से लॉन्च किया। 

विज्ञापन

 

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका
कंपनी के सीईओ संदीप प्रधान ने बताया कि कंपनी बिहार सरकार के निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी में हरियाणा के बाद दूसरा प्लांट लगाने का फैसला किया है जो असेंबलिंग कर इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण करेगी। जिससे कटिहार सहित आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सृजन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि कार्बन फुटप्रिंट को कम और नेटजीरो वर्ल्ड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अभी फिलहाल तीन बाइक के मॉडलों को लॉन्च किया है। मौके पर उपस्थित सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार की अपील रही है कि देश को प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ डीजल-पेट्रोल से निजात दिलाना है। उन्होंने कहा कि कटिहार प्रगति के पथ पर है जो आने वाले वक्त में चारों तरफ से फोरलेन से जुड़ने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed