{"_id":"5b30dcf24f1c1bfa6e8b9c94","slug":"dusty-storm-hits-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में चली तेज धूल भरी आंधी, वायु गुणवत्ता में आई गंभीर गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में चली तेज धूल भरी आंधी, वायु गुणवत्ता में आई गंभीर गिरावट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
धूल भरी आंधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम को अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने की वजह से एक और जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई तो वहीं कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। बता दें कि इससे पहले दिल्ली और आस-पास के शहर पूरे दिन तेज धूप और गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
अचानक आई इस आंधी की वजह से लोग खुद को धूल के चैंबर में कैद महसूस करने लगे। सतह बेहद गर्म होने और तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को भी गंभीर स्तर पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि सप्ताह के अंत में मानसून फिर से सक्रिय हुआ है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी के अतिरिक्त निदेशक जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 27 जून से मानसून से पहले आंधी-तूफान और बिजली गरजने की स्थितियां बन रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 29 जून को मानसून आने की संभावनाएं हैं। यह दिल्ली में मानसून की शुरुआत के लिए सामान्य तारीख है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले 29 मई को ही पहुंच गया था।
विज्ञापन