फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dogs eat up patient in Madhya Pradesh government hospital

सरकारी अस्पताल की लापरवाही, 70 वर्षीय महिला को कुत्तों ने नोंच डाला

Mon, 27 Mar 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 27 Mar 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Dogs eat up patient in Madhya Pradesh government hospital
डेमो पिक

सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। हर दिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जुड़ा कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है। 

विज्ञापन


हालिया मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ स्थित एक सरकारी अस्पताल का है। जहां इलाज कराने आई 70 वर्षीया वृद्धा को कुत्तों ने नोंच खाया। 10 महीने के अंदर राज्य में ये ऐसा पांचवा मामला है। 
विज्ञापन


बिस्मिल्लाह बाई नाम की ये महिला 22 मार्च को अस्पताल से गायब हो गई थी। क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव अस्पताल के पिछले  हिस्से में मिला। दुर्गंध की शिकायत के बाद जब अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल के पिछले हिस्से को चेक किया। तो महिला का शव दिखाई पड़ा। हालांकि शव का केवल ऊपरी हिस्सा ही बचा है बाकि हिस्सा कुत्तों ने खा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मुकेश गौर ने बताया कि केवल महिला का सिर और शरीर का थोड़ा ऊपरी हिस्सा ही बच पाया  है। उन्होंने आगे बताया कि अभी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है कि जिस समय कुत्तों ने महिला पर हमला किया था  उस समय महिला जीवित थी या मृत। 

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर ये महिला अस्पताल के पिछले हिस्से में पहुंची कैसे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed