फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Deoghar police registered a case of gang rape against six two arrested

Jharkhand: देवघर पुलिस ने छह के खिलाफ दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दो गिरफ्तार, पीड़िता पेशे से डांसर

Tue, 11 Oct 2022 12:51 AM IST
निर्मल कांत एएनआई/पीटीआई, रांची।
एएनआई/पीटीआई, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

झारखंड में पेशे से डांसर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Deoghar police registered a case of gang rape against six two arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के देवघर जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र में एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। देवघर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि रविवार को एक नाबालिग से छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता पेशे से डांसर है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पीड़िता की उम्र व अन्य चीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीपीओ बी राउत ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां के सामने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बी राउत ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि लड़की और उसकी मां मूल रूप से दुमका जिले की निवासी हैं और रविवार को देवघर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी मधुपुर इलाके में उन पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी के मुताबिक, दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच लोग आए और उन्हें घेर लिया और बाद में बेटी को जबरन दूसरी ओर ले जाने की कोशिश करने लगे। शिकायत के मुताबिक मां ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसपर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसी के सामने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि इस घटना के (पाथरोल थाना क्षेत्र में छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म) सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और फरार बाकी तीन आोपियों की तलाश की जा रही है, इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

वहीं, राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री बनन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार यूपी की तरह नहीं है, जहां बिना माता-पिता की अनुमति के रात में एक दलित लड़की का अंतिम संस्कार किया जाता है, हमारी सरकार संवेदनशील है, चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तारियां की जा रही हैं और शीघ्र जांच के लिए काम किया जा रहा है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed