फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi Metro daily issued 200 challans every day after delhi unlock

दिल्ली में केस कम हुए तो फिर लापरवाह हुए लोग, मेट्रो में भी हर दिन 200 लोगों के कटने लगे चालान

Thu, 17 Jun 2021 05:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Jun 2021 05:54 PM IST
सार

मेट्रो में लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें इसके लिए 9 फ्लाइंग स्कवॉड तैयार किए गए हैं। जो भी यात्री मेट्रो स्टेशन या मेट्रो परिसर में कोविड प्रोटोकाल को तोड़ता हुआ नजर आता है उसका 200 रुपये का चालान किया जाता है...

विज्ञापन
Delhi Metro daily issued 200 challans every day after delhi unlock
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में एक तरफ कोरोना के मामले कम होने लगे तो दूसरी तरफ लोग फिर से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों की धज्जियां उड़ाने लगे हैं। बस स्टाप हो या बाजार या फिर मेट्रो के भीतर भी ये नजारा देखने को मिल रहा है। सात दिनों में 1,422 चालान काटे गए हैं। हर दिन औसतन 200 लोगों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, मेट्रो में लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें इसके लिए 9 फ्लाइंग स्कवॉड तैयार किए गए हैं। जो भी यात्री मेट्रो स्टेशन या मेट्रो परिसर में कोविड प्रोटोकाल को तोड़ता हुआ नजर आता है उसका 200 रुपये का चालान किया जाता है।
विज्ञापन


7 जून से मेट्रो फिर से शुरू हुई थी। 13 जून तक मेट्रो के नियम तोड़ने पर 1422 लोगों का चालान काटे जा चुके हैं। औसतन 200 लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जिनके चालान नहीं काटे जा रहे हैं, उनकी काउंसलिंग की जा रही है। एक दिन में 1100 से ज्यादा लोगों की काउंसलिंग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री समझने को नहीं हैं तैयार

रोजाना औसतन 158 लोगों की काउंसिलिंग फ्लाइंग स्कवॉड की टीम कर रही है। मेट्रो स्टेशन के अंदर तो मास्क लगाकर लाते हैं लेकिन जैसे फ्लेटफार्म या मेट्रो में एंट्री करते हैं तो मास्क नाक से नीचे या फिर पूरी तरह से नीचे से उतर जाता है। चालान काटने पर लोग कई तरह के बहाने बनाते हैं।



इस साल जनवरी में 3131, फरवरी में 2805, मार्च में 7058 और अप्रैल में 8735 लोगों के चालान काटे गए। 7 जून को 86, 8 जून को 136, 9 जून को 224, 10 जून को 251, 11 जून को 288, 12 जून को 253 और 13 जून को 184 लोगों के चालान कटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed