फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   youth teams fought over no ball in cricket match and one killed in bihar

मैदान में हुआ कुछ ऐसा, 'नो बॉल' ने ली एक की जान

Fri, 17 Mar 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 17 Mar 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
 youth teams fought over no ball in cricket match and one killed in bihar
डेमो पिक

क्रिकेट खेलते समय बहस होना आम बात है, लेकिन मैदान में कत्ल की वारदात सामने आए तो ये बेहद खौफनाक है। बिहार के औरंगाबाद में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां महज एक नो बॉल के पीछे टीमों में ऐसी झड़प हुई कि हालात खून-खराबे तक पहुंच गए।

विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक मैच की आखिरी गेंद पर एक छक्के की जरूरत थी और अंपायर ने उसे नो बॉल करार दे दिया। बैटिंग कर रही टीम को एक और बॉल मिल जाने पर वहां बहस शुरू हो गई और हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन


आठ-आठ ओवर का फ्रैंडली मैच औरंगाबाद के बारूण में हो रहा था। मैच यहां रोचक हो चला और बैटिंग टीम को जीत के लिए छक्के की जरूरत थी। छक्का लगता या नहीं बाद की बात थी, बैटिंग टीम के अंपायर ने उसे ओवर स्टेपिंग यानी नो बॉल करार दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झड़प शुरू हुई तो मारपीट में 18 साल के युवक को गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed