फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth steals cameras and lenses to buy expensive gifts for minor girlfriend

पुणे: गर्लफ्रेंड को ये महंगे तोहफे देने के लिए युवक ने बड़ी संख्या में चुराए कैमरे

Sat, 08 Dec 2018 03:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Youth steals cameras and lenses to buy expensive gifts for minor girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पुणे में 22 साल के युवक को कैमरा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने ये चोरी अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने के लिए की थी। आरोपी युवक की पहचान आकाश भिसे को तौर पर हुई है। 


loader

उसे गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को स्थानीय कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वह एनआईटी से अपना दो साल का डिप्लोमा पूरा करने के बाद फोटो असाइमेंट से पैसे कमा रहा था। वहीं दो अलग-अलग जगहों से कैमरे चोरी होने के मामले दर्ज कराए गए थे। पुलिस को आरोपी के पास इन पांच कैमरों के अलावा पांच अन्य कैमरे भी मिले हैं। 

बरामद किए गए सभी कैमरे कैनन 5डी हैं। उसने कैमरों के अलावा आठ लेंस की भी चोरी की है। जो भी सामान उसके पास से मिला है उसकी कुल कीमत 26 लाख रुपये है।

आकाश 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की से चार महीने पहले ही मिला था। वह उसे दो महंगे रेस्टोरेंट भी लेकर गया। दोनों जगहों का बिल 15 हजार भरा गया था। वह कैमरों को किराए पर देकर लोन लेता था। उसने जिन्हें कैमरे किराए पर दिए थे उनसे कहा कि उसे बड़ा फोटो असाइमेंट मिला है और इसी वजह से सबने उसपर विश्वास किया। पुलिस का कहना है कि आकाश ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक एक्टिवा, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य सामान दिए हैं।

उसने किस्तों पर स्कूटी ली और 6 हजार रुपये की डाउन पेमेंट की। लड़की के माता-पिता को इस बात की पूरी जानकारी थी कि वह उनकी बेटी को महंगे तोहफे दिला रहा है लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आकाश के खिलाफ फरासखाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed