{"_id":"593b98cc4f1c1b51039c9509","slug":"women-threw-acid-on-ex-lover-who-was-ignoring-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी कर रहा था इग्नोर, युवती ने तेजाब फेंककर जला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी कर रहा था इग्नोर, युवती ने तेजाब फेंककर जला दिया
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Acid Attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे आशिक द्वारा प्रेमिका को तेजाब से जख्मी करने के मामले तो बहुत आए, पर यह मामला कुछ अलग है। मुंबई के उपनगर गोरेगांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की उपेक्षा से परेशान होकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित 26 वर्षीय ओम प्रकाश सोलंकी का चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ठाने जिले की रहने वाली आरोपी महिला मीरा प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात गोरेगांव स्थित एम जे रोड पर एक शॉपिंग सेंटर में हुई।
पुलिस के मुताबिक महिला हाल तक सोलंकी द्वारा उपेक्षा किए जाने से परेशान थी। उन्होंने बताया कि महिला ने उससे कई बार मिलने की कोशिश की, लेकिन सोलंकी ने इनकार कर दिया। शुक्रवार शाम को आरोपी सोलंकी की दुकान पर पहुंची और उससे बहस करने लगी। उसी दौरान उसने अपने पर्स से तेजाब की एक बोतल निकाली और सोलंकी के चेहरे पर उछाल दी। पुलिस महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।