फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman urged colleague to make obscene calls to her mother in law

सास को ठिकाने लगाने के लिए बहू दोस्त से कराती थी अश्लील कॉल

Mon, 11 Jul 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
Woman urged colleague to make obscene calls to her mother in law

एक बहू की अजीब हरकत ने घर की दीवारों तक सीमित रहने वाले सास-बहू को झगड़े को थाने तक पहुंचा दिया है। पुलिस ने 45 वर्षीय महिला को देर रात अश्लील फोन करने वाले शख्स को ‌गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के करने के बाद सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, 45 वर्षीय महिला को पिछले चार दिन से एक शख्स देर रात को अश्लील फोन कर रहा था। शुरू में तो महिला इसे अनदेखा किया लेकिन जब लगातार वह परेशान करने लगा तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी की पहचान आमिर मोबिन शेख के रूप में की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन इसी बीच आरोपी की दोस्त और पीड़िता की बहू का चेहरा भी बेनकाब हो गया है।

बहू के साथ नौकरी करता था आमिर

Woman urged colleague to make obscene calls to her mother in law
पुलिस ने आरोपी शेख से जब मामले के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसकी दोस्त और महिला की बहू घर आए दिन हो रहे झगड़ों से परेशान थी। वह अपनी सास को सबक सिखाना चाहती थी। सास को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्त की मदद ली।

आरोपी बहू मंडा कांगणे (27) एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है जहां आमिर शेख भी उसके साथ काम करता था। मंडा ने आमिर से गुजारिश की थी कि वह उसकी सास को रात में अश्लील फोन करे। इसी बात पर आमिर महिला को फोन कर रहा था।

वहीं पीड़िता सास ने पुलिस को बताया कि उसे कई दिन से गंदे तरीके से फोन कर परेशान किया जा रहा है। उसने बताया आरोपी उसे 10 से 11 बजे के बीच में फोन करता था। इस लेकर उसने उसे पुलिस से श‌िकायत करने की चेतावनी भी दी थी लेकिन वह नहीं माना।

वहीं आमिर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि उसने यह सब अपनी दोस्त मंडा के कहने पर किया है। मंडा अपनी सास से बदला लेने के लिए उससे फोन करवा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed