फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman raped in the name of job in Indore, filed case after one year

नौकरी के नाम पर किया रेप और बनाया वीडियो, पीड़िता ने अब कराया केस दर्ज

Fri, 15 Jun 2018 10:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 15 Jun 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
woman raped in the name of job in Indore, filed case after one year

अकसर हम लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत से नौकरी के विज्ञापन देखते हैं। जब नौकरी की आवश्यकता होती है तो उस विज्ञापन पर दिए नंबर पर फोन कर संबंधित काम की जानकारी भी लेते हैं। लेकिन नौकरी का वह विज्ञापन कई बार जिंदगी बेहतर बनाने की बजाए बर्बाद भी कर देता है।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ है इंदौर में। यहां एक 26 वर्षीय महिला को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया और बाद में उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार धमकी देता था कि वह उसके परिवार को तंत्र क्रिया से मार देगा। इसी बात के डर से वह काफी समय तक चुप रही।
विज्ञापन


पुलिस के सामने ये मामला बुधवार को आया। पीड़िता जुलवानिया रोड राजपुर (बड़वानी) की रहने वाली है। उसने सूर्य गोयल नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह  भंवरकुआं क्षेत्र में किराए पर रहकर एमसीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसने मार्च 2017 में पीथमपुर की नामी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का विज्ञापन देखा। इंटरव्यू के समय उसने आरोपी से मुलाकात की, जिसके बाद उसने पीड़िता को अपना फोन नंबर दिया और नौकरी के संबंध में बात करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई और चैंटिंग करना शुरू कर दिया। फिर जुलाई 2017 में आरोपी ने उसे एक बर्थडे पार्टी में बुलाया और वहां केक में नशीली दवाई मिलाकर उसके साथ रेप किया। उसके साथ रेप के बाद उसका अश्लील  वीडियो भी बनाया गया। वह बार बार उसे धमकी देता था कि यदि इस बात की शिकायत उसने की तो वह सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed