फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman paraded naked in village of gorakhpur

छेड़खानी का किया विरोध तो मनचलों ने महिला को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया

Sat, 26 Nov 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
woman paraded naked in village of gorakhpur

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छेड़छाड़ी का विरोध करने की एक महिला को ऐसी सजा दी गई, जिसने कानून व्यवस्था को फिर से शर्मसार किया है। मामला गोरखपुर के सहजनवां इलाके का है जहां छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को न सिर्फ निर्वस्त्र कर पीटा गया बल्कि उसे सरेआम गांव में भी घुमाया गया। 

विज्ञापन


हैरान करने वाली बात है कि मनबढ़ों की इस हरकत का एक शख्स ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। इसी बीच किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनबढ़ फरार हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई। हालांकि पुलिस कार्रवाई की जगह इस मामले को रफा-दफा करती नजर आई। पुलिस की नजर में यह मामूली मारपीट की घटना है। शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर की थी छेड़खानी

woman paraded naked in village of gorakhpur

सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक गोविंदपुर गांव का एक शख्स राजस्थान में पेंट पालिश का काम करता है। वह इन दिनों घर आया है। गांव में शुक्रवार को यज्ञ हो रहा था। वह भी इसमें शामिल होने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी को अकेला पाकर गांव का युवक उसके घर में घुस गया।

वह महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो वह गाली देने लगा। इसके बाद महिला उसे धकेलते हुए बाहर चली आई। कुछ ही देर में युवक की ओर से कई लोग वहां आ गए। उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई शुरू कर दी।

गांव का एक शख्स जब बीच-बचाव के लिए आगे बढ़ा तो उसे भी मनबढ़ों ने पीट दिया। इसके बाद कोई आगे नहीं आया। यही नहीं, पिटाई के बाद मनबढ़ निर्वस्त्र हाल में ही महिला को गांव में घुमाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed