फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman murdered for dowery than police took her half burnt body in Muzaffarnagar

बहू को जलाया, पुलिस को हुआ शक, चिता से निकाली अधजली लाश 

Sat, 18 Mar 2017 03:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुज्जफरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुज्जफरनगर Updated Sat, 18 Mar 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
woman murdered for dowery than police took her half burnt body in Muzaffarnagar
डेमो पिक

दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। खूनी सनक लिए ससुरालवालों ने चुपचाप उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। लेकिन सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका आधा जला हुआ शव चिता से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


मृतका के पिता ने पति समेत सास व ससुर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी पाला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री 26 वर्षीय प्रेमीवती उर्फ पिंकी की शादी छह वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव मेहलकी निवासी सुनील पुत्र सहेंद्र से की थी।
विज्ञापन


उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। पिछले छह माह से सुनील और उसके परिजन दहेज में बाइक लाने के लिए पिंकी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ने होने पर बृहस्पतिवार की रात पिंकी के ससुराल पक्ष ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सीओ एसकेएस प्रताप और इंस्पेक्टर अमरदीप लाल पुलिस बल को साथ लेकर शमशान घाट पहुंचे। पुलिस ने चिता से मृतका का अधजला शव निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सुनील, सास तारा देवी, ससुर सहेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सास तारादेवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed