फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman misguide for exchange notes and gangraped in UP Barielly 

नोट बदलने के बहाने महिला को बुलाकर लड़कों को सौंपा, दस दिन तक हुआ गैंगरेप

Fri, 02 Dec 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 02 Dec 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
woman misguide for exchange notes and gangraped in UP Barielly 

नोटबंदी के बाद देश के हिस्सों से करोड़ों रुपये के नोट जब्त, आत्महत्या और लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। हैरान करने वाली बात है कि नोट बदले के नाम पर महिला का गैंगरेप हुआ है। वारदात उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई, जहां नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगी महिला को नशीला पर्दाथ पिलाकर गैंगरेप का शिकार बनाया गया। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


साथ ही जांच में मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि नोट बदलने के बहाने उसे नशा सुंघाया गया और लड़कों को सौंप दिया गया। जब उसे होश आया तो वह दो लड़कों के साथ कमरे में थी। उसका कहना है कि कासगंज और रामपुर में बंधक  बनाकर दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एसपी देहात ने मामले की जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 

नशा देकर किया जाता था गैंगरेप

woman misguide for exchange notes and gangraped in UP Barielly 

दरअसल, मजबूर महिला के पास घर चलाने को भी पैसे ने नहीं थे और उसका पति घर चलाने के लिए चेन्नई में टैक्सी चलाता है। इसलिए वह किसी भी तरह नोट बदलवाना चाहती थी। बताया जा रहा है कि उसके हुई इस वारदात में आरोपियों का साथ एक महिला ने भी दिया है। 11 नवंबर को उसकी गांव की एक महिला पीड़िता को अपने साथ नोट बदलने के बहाने बरेली बुला लाई। 

फरार हुई महिला ने पीड़िता से कहा कि उसे लाइन में लगकर नोट बदलने पर रुपये मिलेंगे। लालच में वह उस महिला के साथ चली आई लेकिन उसी महिला ने पीड़िता को नशीली चाय पिलाई दी। 
इसके बाद उसे पता नहीं लगा कि वह कहां है। होश में आने पर उसने देखा तो वह कमरे में दो लड़कों के साथ थी। इसके बाद उसे नशा देकर गैंगरेप किया जाता रहा। 

किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी

woman misguide for exchange notes and gangraped in UP Barielly 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता को रामपुर में रखा गया। दस दिन बाद वह किसी तरह से लड़कों के चंगुल से छूटकर भागी तो पता लगा कि कासगंज में थी। वहां से वह ससुराल आने के बजाए सीधे मायके पहुंची। उधर, पति को जैसे ही उसके गायब होने की जानकारी हुई तो वह अगले ही दिन चेन्नई से चल दिए। कासगंज से आने के बाद उसने पति से संपर्क किया और उनके साथ ससुराल आ गई।

एसपी देहात महिला के अपहरण की कहानी सुनकर मामले को गंभीरता से लेकर दरोगा को जांच के लिए पीड़िता के गांव भेजा। दरोगा कई घंटे पीड़िता के घर बैठकर लौट आए। दरोगा ने पीड़िता और उसके परिवार को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि पीड़िता के पति ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed