{"_id":"5984c8a64f1c1bf14a8b458a","slug":"woman-hair-braid-cutted-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में अब दाढ़ी भी कटी, शक में युवक को पीट-पीटकर कर दिया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़ में अब दाढ़ी भी कटी, शक में युवक को पीट-पीटकर कर दिया अधमरा
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगढ़ में चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। अलीगढ़ में आठ महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आए। इनमें टप्पल, गोंडा, खैर, इगलास में एक-एक तथा अकराबाद व जलाली में दो-दो महिलाओं ने चोटी कटने की शिकायत की। इगलास में एक बुजुर्ग की दाढ़ी कटने से वह बेहोश हो गए, तो वहीं गहलऊ में चोटी काटने वाले के शक में ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया।
हाथरस में पांच महिलाओं ने रहस्यमय तरीके से चोटी कटने की बात कहकर लोगों में खलबली मचा दी। सासनी में चोटी काटने के शक में लोगों ने भीख मांग रहे एक बाबा को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बाबा को निर्दोष पाया और उसे छोड़ दिया। शुक्रवार को मुरसान के गांव नगला उदयभान में इंदू पत्नी बनी सिंह जब शुक्रवार सुबह सोकर उठीं तो उन्हें अपनी कटी हुई चोटी बिस्तर पर मिली।
सासनी क्षेत्र के गांव बसगोई में 25 वर्षीय अंजू चौहान का कहना है कि वह गुरुवार रात किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया और वह बेहोश हो गई। परिजनों ने जब देखा तो बेहोश अंजू के पास ही उसकी कटी चोटी पड़ी थी। इसी क्रम में सिकंदराराऊ के गांव कपसिया में शकुन्तला पत्नी इंद्रजीत 45 वर्ष दोपहर में सोकर उठने के पश्चात जैसे ही बालों में तेल डालने के लिए उठी तो अपनी चोटी कटी देख उनकी चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
सासनी के गांव वीरनगर की रहने वाली 52 वर्षीय कल्पना के पति मंगल सिंह का कहना है कि शुक्रवार सुबह दस बजे एक बाबा उनके घर पर भीख मांगते हुए पहुंचा। उसने कल्पना से पीने को पानी मांगा। पानी पीकर और भीख लेकर वह आगे बढ़ गया। कल्पना ने जब घर के अंदर जाकर शीशे में देखा तो उसके बाल कटे हुए थे। अपनी कटी हुई चोटी देखकर वह हैरान रह गई। कल्पना के शोर मचाने पर परिजन बाबा को ढूंढने लगे। बाबा पड़ोस के घर पर भीख मांग रहा था। ग्रामीण बाबा से पूछताछ कर ही रहे थे कि उनकी नजर पास पड़ी कटी हुई चोटी पर पड़ गई।
इस पर ग्रामीणों ने बाबा को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर यूपी 100 की पीआरवी पहुंच गई और बाबा को अपने साथ थाने ले आई। सासनी पुलिस बाबा से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच के बाद कोई कार्रवाई करने की बात कह रही है। सासनी कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिशोदिया ने बताया कि महिला ने पुलिस से बताया कि बाबा केवल आटा लेकर गया था, जिसके बाद बाबा को छोड़ दिया गया।