{"_id":"599c7e024f1c1b1b128b46ea","slug":"woman-brutally-murdered-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला रेत कर हत्या, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गला रेत कर हत्या, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल
दिल्ली के बुराड़ी में एक महिला की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अनिता (43) के रूप में हुई है। महिला के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस के अनुसार, अनिता पति गंधारी के साथ अजीत विहार में रहती थी। दंपति का कोई बच्चा नहीं है। इनके साथ ही अनिता का भाई कमल भी रहता है। मंगलवार सुबह पांच बजे कमल ने पुलिस को फोन कर अनिता की हत्या किए जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में कर लिया। कमल ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया।
हालांकि पूछताछ में पता चला कि घटना के समय गंधारी पहली मंजिल पर सो रहा था। सूत्रों का कहना है कि कमल संदेह के घेरे में है। जांच में पता चला है कि कमल की दो पत्नी है। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। पुलिस ने अनिता के दो अन्य भाईयों को भी बुलाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भाईयों के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।