फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman and her lover killed husband for illicit relation in kushinagar

अवैध संबंधों में प्रेमी से कराई पति की हत्या, सच जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Sun, 26 Nov 2017 07:07 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 26 Nov 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
woman and her lover killed husband for illicit relation in kushinagar
हत्या का खुलासा करते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिंदगीभर साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी ऐसा कर सकती है, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। जिस वक्त पुलिस के सामने सच खुला तो वो हैरान रह गई। जानिए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। पडरौना इलाके में हाल ही में कॉलेज रोड पर मिले जिस शव को पुलिस दुर्घटना बता रही थी, वह आखिरकार हत्या का मामला निकला। उस युवक की हत्या कराने वाला भी कोई और नहीं, बल्कि उसके साथ सात फेरे लेने वाली उसकी पत्नी निकली। 
विज्ञापन


पढ़ें:- पांच साल के प्यार का ऐसा अंजाम, पढ़िए सेना के जवान की हेट लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो उसने यह हत्या अपने नारायज रिश्ते में पति के बाधा बनने की वजह से कराई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक व्यक्ति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

पडरौना नगर के कॉलेज रोड पर आठ नवंबर की सुबह एक युवक का शव मिला था। उसका गला कटा हुआ था। उस शव की शिनाख्त पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के गुदरी बाजार के मछली मंडी निवासी मनोज कुमार खरवार के रूप में हुई थी। उस दिन पुलिस ने युवक की मौत को दुर्घटना बताकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 
 

woman and her lover killed husband for illicit relation in kushinagar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उसके बाद मृतक की मां लीलावती देवी और पत्नी बुधई खरवार ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्रवधू रीना का छावनी के एक युवक से एक साल से प्रेम संबंध था और वह उससे मिलने के लिए आता जाता था, जिसे लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। 

पढ़ें:- मामूली विवाद में छोटे भाई की पत्नी को फावड़े से काट डाला, भतीजे भतीजी को किया मरणासन्न

एसपी यमुना प्रसाद ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तहरीर को आधार मानकर पुलिस ने विवेचना की तो हत्या का कारण स्पष्ट हो गया। एसपी के मुताबिक मनोज की पत्नी ने ही अपने प्रेमी को बताया था कि उसका पति रोज कॉलेज रोड के रास्ते रेलवे स्टेशन स्थित टिकट घर जाता था। 

जब उसका पति बजे घर से निकला तो उसने फोन करके अपने प्रेमी को बता दिया। उसके प्रेमी ने अपने एक साथी के सहयोग से उसके गले पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दिया था। पुलिस हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed