फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Military husband hate love Story

पांच साल के प्यार का ऐसा अंजाम, पढ़िए सेना के जवान की हेट लव स्टोरी

Mon, 27 Nov 2017 08:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 27 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
Military husband hate love Story

पांच साल के प्रेम प्रसंग का ऐसा अंजाम किसी ने नहीं सोचा होगा। इस सेना के जवान की हेट स्टोरी पढ़कर हैरान रह जाएंगे...

विज्ञापन


मन्यूड़ा गांव निवासी नवविवाहिता आरती पांडे को जहर देकर ही मारा गया था। इसकी पुष्टि आरती के विसरा की जांच में हुई है। पानी में जहर मिलने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में मृतका की सास, ससुर और ननद को मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद जेल भेज भेज दिया है।

मन्यूड़ा गांव निवासी आरती पांडे की 13 सितंबर को जहर युक्त पानी पीने से मौत हो गई थी। मृतका की मां विमला देवी ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके ससुर महेश चंद्र पांडे, सास तारकेश्वरी, ननद रुचि पांडे और दामाद रवि पांडे निवासी मन्यूड़ा के खिलाफ थाना बैजनाथ में तहरीर देते हुए पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज किया था। एसपी मुकेश कुमार ने मामले की जांच सीओ वीर सिंह को सौंपी थी। सीओ ने तीन माह की जांच पड़ताल और फोरेंसिक लैब रुद्रपुर से विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृतका की सास, ससुर और ननद को शनिवार को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि मृतका का पति रवि पांडे फौज में असोम में तैनात है। उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिश पुलिस ने शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी से बचने को थी शादी

Military husband hate love Story
शादी

आरती पांडे और उसके फौजी पति रवि पांडे का कई साल तक प्रेम प्रसंग चला था। लेकिन, बाद में रवि ने शादी करने से मना कर दिया था। शादी करने से मुकरने पर आरती ने उसके खिलाफ थाना बैजनाथ में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए रवि ने रुद्रपुर में आर्य समाज मंदिर में आरती से शादी कर ली थी।

शादी के ढाई माह बाद आरती 13 सितंबर को जब खेत से घर लौटी तो घर में कोई नहीं था। उसने प्यास लगने पर बर्तन से पानी निकाला और पीने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गई थी। इलाज के दौरान सीएससी बैजनाथ में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed